Lawyer for gaming app scam cases | Advocate Deepak
आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के नाम पर चल रही धोखाधड़ी बहुत तेजी से बढ़ रही है। कई लोग नकली या फर्जी गेमिंग ऐप्स के झांसे में आकर पैसे इन्वेस्ट कर देते हैं और जब पैसा निकालने की कोशिश करते हैं, तो उनका बैंक खाता फ्रीज़ या होल्ड हो जाता है। अगर आप भी ऐसे किसी मामले में फंसे हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद ज़रूरी है। बैंक खाता क्यों फ्रीज़ होता है? फर्जी गेमिंग ऐप्स आमतौर पर गैरकानूनी सट्टेबाजी (betting) , मनी लॉन्ड्रिंग , या धोखाधड़ी से जुड़े होते हैं। जब कोई व्यक्ति इस प्रकार के ऐप में पैसा जमा करता है और फिर उस पैसे को अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता है, तो साइबर क्राइम सेल ऐसे खातों को ट्रेस करके उन्हें फ्रीज़ या होल्ड कर देती है। बैंक खाता आमतौर पर FIR या शिकायत के आधार पर IPC की धारा 420 (धोखाधड़ी), IT एक्ट की धारा 66D (फर्जीवाड़ा) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत रोका जा सकता है। https://youtu.be/Ah2BP_D3Twg?si=ODanK1RwBkFniAmw क्या गेमिंग ऐप में खेलना अपराध है? अगर ऐप लाइसेंस प्राप्त और कानूनी है, तो खेलना अपराध नहीं है। लेकिन अधिकतर फर्जी ऐप्स सट्टेबाजी और अवैध ल...